बेमेतरा 06 मार्च 2026 : प्रार्थी धर्मेन्द्र घृतलहरे उम्र 27 वर्ष, निवासी सेमरिया,थाना नांदघाट जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.03.2026 को शाम करीबन 04 बजे गांव के भागवत पात्रे आकर बताया कि इसकी पत्नि कुमारी बाई पात्रे के साथ घरेलु वाद- विवाद हो गया था अपनी पत्नि को एक झापड़ गाल में मार कर धक्का दे दिया जिससे वह जमीन में गिर गई थी जिसे उठा कर खाट में लिटाया हूं, बातचीत नहीं कर रही है चलो चलकर देखना कहने पर यह गांव लोगों के साथ जाकर देखे तो मृतिका कुमारी बाई पात्रे के गाल के पास लाल निशान दिख रहा था बातचीत नहीं कर रही थी एंबुलेंस से नवागढ अस्पताल ईलाज हेतु भेजे जहां पर कुमारी बाई पात्रे की मृत्यु हो गई कि रिपोर्ट पर मर्ग, शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। आरोपी भागवत पात्रे के द्वारा घरेलू बात को लेकर अपनी पत्नि कुमारी बाई पात्रे के साथ वाद विवाद हुए थे जिस कारण से पत्नि को हाथ थप्पड़ डंडा से मारपीट करने से आई चोट से मृत्यु होना पाये जाने पर थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी भागवत पात्रे निवासी सेमरिया को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी से पुछताछ करने पर पता चला कि घटना दिनांक को लगभग दोपहर 1 बजे घर में अपनी पत्नि कुमारी बाई से खाने के लिए खाना मांगने पर चिल्ला कर उससे वाद-विवाद करने पर एक झापड़ मारने पर जमीन में गिर जाना। उसके बाद आग जलाने की लकड़ी से मारपीट करने पर पत्नि बेहोश हो गई, जिसे जमीन से उठाकर खाट में लिटाया, गांव वाले ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल नवागढ़ लेकर गये जहां कुमारी बाई की मृत्यु हो गई। अपनी पत्नि कुमारी बाई पात्रे को हाथ थप्पड़, डंडा से मारपीट कर हत्या करना।
आरोपी भागवत पात्रे पिता मोहन पात्रे उम्र 55 वर्ष, निवासी सेमरिया थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को आज दिनांक 06.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवरी, राजकुमार चौबे, विजय शुक्ला, नैनदास रात्रे, आरक्षक प्रताप सिंह यादव, नरेन्द्र बंजारे, मिथुन चंद्रवंशी, अजय गोयल, संजय साहू सहित थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।



Comments