अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लाक में विशेष संरक्षित जनजाति पंडो की जमीन पर झारखंड और बिहार से आए मुस्लिमों ने अवैध कब्जा कर लिया है।इस मामले में नगर निगम अंबिकापुर के भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने मुख्यमंत्री कार्यालय और कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा को शिकायत की। कमिश्नर दुग्गा ने सरगुजा कलेक्टर को जांच का आदेश दिया।मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर एसडीएम उदयपुर के न्यायालय ने धारा 170 बी के तहत मामला दर्ज कर कब्जाधारी मुस्लिमों को नोटिस जारी किया है।मामले की सुनवाई 20 मार्च को होगी, जिसमें मुस्लिमों को यह स्पष्ट करना होगा कि उन्हें यह जमीन कैसे मिली। यदि वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
वर्ष 1987 में पंडो बहुल बस्ती में दो-तीन मुस्लिम परिवार चूड़ी-मनिहारी के धंधे के नाम पर आए थे। पंडो समाज ने उन्हें रहने के लिए जमीन दी, लेकिन आरोप है कि मुसलमानों ने कुछ रुपये देकर कागजों पर अंगूठा लगवा लिया।वर्ष 2012 के बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर बसा लिया, जिससे लगभग 80 से 90 मुस्लिम परिवार वहां रह रहे हैं। राजस्व कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, क्योंकि मुसलमानों के लिए सुनियोजित तरीके से पट्टा जारी किए जाने की बात भी सामने आ रही है।



Comments