किरंदुल नगरपालिका की स्मोक मशीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

किरंदुल नगरपालिका की स्मोक मशीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

किरंदुल (दंतेवाड़ा) : नगरपालिका किरंदुल द्वारा शहर में मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे फॉगिंग/स्मोक मशीन (धुंआ फैलाने वाली मशीन) का संचालन किया जा रहा था। इस मशीन में डीजल और कीटनाशक के मिश्रण को गर्म करके घना धुआं छोड़ा जाता है, जो मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों को तुरंत नष्ट करने में प्रभावी होता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कार्य के दौरान बंगाली कैंप स्थित दुर्गा मंडप के समीप अचानक वाहन के पीछे लगी स्मोक मशीन में आग लग गई। आग लगने से पीछे बैठे कर्मचारी एडमल स्वामी घबरा गए और तुरंत कूद पड़े। सौभाग्य से उन्हें कोई चोट नहीं आई।आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मृणाल राय और राजू रेड्डी ने तत्काल पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई और वाहन को अधिक नुकसान नहीं हुआ। नगरपालिका की टीम ने आग को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया और फॉगिंग अभियान में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments