महिला दिवस पर महासमुंद में जुटेगी राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी, संत समागम व राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर बनेगी रणनीति

महिला दिवस पर महासमुंद में जुटेगी राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी, संत समागम व राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर बनेगी रणनीति

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय टेलीफोनिक बैठक हाल ही में संपन्न हुई, जिसमें आगामी संत समागम और राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी की अनिवार्य बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए एक विशेष कार्यसमिति का गठन भी किया जाएगा।बैठक में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने को लेकर विभिन्न सुझाव सामने आए। प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे और प्रदेश संगठन मंत्री देवीचंद राठी की सलाह पर आगामी रविवार 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

यह बैठक महासमुंद के नया सर्किट हाउस, लभरा में दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और जिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। बैठक में महिला दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए महिला सशक्तिकरण के विषयों पर भी चर्चा की जाएगी तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक में आगामी संत समागम और प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रमों के संचालन, जिम्मेदारियों के निर्धारण और विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कार्यसमिति का गठन भी किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे ने बताया कि यह बैठक संगठन की आगामी योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों की भागीदारी से कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।प्रदेश स्तरीय टेलीफोनिक बैठक में प्रदेश प्रभारी सरजू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवकरण मरकाम, प्रदेश संगठन मंत्री देवीचंद राठी, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र दुबे, बस्तर संभाग प्रभारी भूपेंद्र चंद्राकर तथा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्राची चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments