जंगली जानवर के हमले में तीन ग्रामीण घायल,बास्तानार क्षेत्र में दहशत का माहौल

जंगली जानवर के हमले में तीन ग्रामीण घायल,बास्तानार क्षेत्र में दहशत का माहौल

बस्तर: जिले के बास्तानार क्षेत्र में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक जंगली जानवर के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने अलग-अलग स्थानों पर तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें तीनों के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

एक घायल को किलेपाल अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरे को गीदम अस्पताल भेजा गया। गीदम से एक घायल की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हमले की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पीड़ित ग्रामीणों को तत्काल राहत राशि प्रदान की।ग्रामीणों का कहना है कि हमला उनके घरों के पास हुआ, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments