नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने संभाली कमान

नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने संभाली कमान

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों में जीत की सबसे बड़ी ताकत होगी। अंकित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हमेशा से युवाओं की ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक रहा है।

जिले में युवाओं को संगठित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कार्यों से जोड़ने के लिये व्यापक अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले के सभी मंडलों और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को जिम्मेदारी मिल सके।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं के माध्यम से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जायेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इसके लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान भी आयोजित किये जायेंगे।अंकित शर्मा ने आगामी चुनावों को लेकर कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर मजबूत चुनावी रणनीति तैयार की जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बतायें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments