आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और इसी के साथ टूर्नामेंट के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत अवॉर्ड 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन आठ खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस रेस में जगह बनाई है।
इस सूची में भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम भी शामिल है, जिन्होंने देर से मौका मिलने के बावजूद अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया। उनके अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अमेरिका के खिलाड़ी भी इस अवॉर्ड की दौड़ में शामिल हैं।
संजू सैमसन ने देर से एंट्री लेकर मचाया धमाल
भारतीय ओपनर संजू सैमसन को टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। हालांकि जब उन्हें टीम में जगह मिली तो उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। सैमसन ने लगातार दो मैचों में नाबाद 97 और 89 रन की पारी खेलते हुए भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में अब तक खेले चार मैचों में 77.33 की शानदार औसत और 201.73 के स्ट्राइक रेट से कुल 232 रन बनाए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया है।
विल जैक्स और साहिबजादा फरहान भी बने मजबूत दावेदार
इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने भी पूरे टूर्नामेंट (T20 World Cup 2026) में दमदार प्रदर्शन किया है। जैक्स ने अपनी टीम को आठ में से छह मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई और उन्हें चार बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने आठ मैचों में 226 रन बनाए हैं और साथ ही नौ विकेट भी अपने नाम किए हैं।
वहीं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने बल्लेबाजी में कमाल करते हुए इतिहास रच दिया। फरहान ने छह पारियों में 383 रन बनाकर टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ शानदार शतक भी लगाए।
एनगिडी और मार्करम ने भी दिखाया दम
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात मैचों में 7.19 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट झटके हैं। उनकी धारदार गेंदबाजी ने टीम को कई अहम मौकों पर सफलता दिलाई। वहीं टीम के कप्तान एडन मार्करम ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया है। मार्करम ने आठ मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से 286 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया है।



Comments