मनोरंजन से भरपूर होगा मार्च का पहला हफ्ता, रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में और सीरीज

मनोरंजन से भरपूर होगा मार्च का पहला हफ्ता, रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली: वीकेंड आ रहा है। इस मौके पर ओटीटी पर कई ऐसे फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक स्टोरी तक आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें अगर आप देखने बैठ गए तो बैक टू बैक देखते ही जाएंगे।

गांधी टॉक्स (Gandhi Talks)

ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही फिल्म 'गांधी टॉक्स' आपको एक अनोखा सिनेमाई एक्सपीरियंस देगी। ये एक म्यूट फिल्म है जिसमें कोई भी डायलॉग नहीं है। किशोर पांडुरंग बेलेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अदिति राव हैदरी, विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में ए. आर. रहमान का दमदार संगीत और पूरी कहानी इसी के सहारे चलती है। फिल्म 6 मार्च को रिलीज हो गई है।

सूबेदार

प्राइम वीडियो पर अनिल कपूर की एक धांसू सीरीज आई है नाम है सूबेदार। ये एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की कहानी है जो नागरिक जीवन में ढलने की कोशिश कर रहा है। जब एक स्थानीय माफिया उसके परिवार और समुदाय को धमकी देता है, तो वह अपने पुराने तौर-तरीकों पर लौटने के लिए मजबूर हो जाता है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

विद लव

हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म विद लव आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। कहानी दो पुराने स्कूल के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ब्लाइंड डेट पर दोबारा मिलते हैं। जैसे-जैसे वे अपने अतीत के अधूरे अध्यायों को सुलझाने की कोशिश करते हैं, धीरे-धीरे उनके बीच अनजाने में प्यार की भावनाएं फिर से जगने लगती हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

द डायनासोर्स 

द डायनासोर्स चार पार्ट की एक नेचर डाक्यूमेंट्री सीरीज है। ये सीरीज धरती पर उनके 165 मिलियन वर्षों के अस्तित्व और उनके विकास को आकार देने वाली शक्तियों की कहानी कहती है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विक्रम ऑन ड्यूटी

विक्रम ऑन ड्यूटी एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। ये एक नियम तोड़ने वाले पुलिस ऑफिसर की कहानी है। कहानी में हाई प्रोफाइल इन्वेस्टिगेशन का मामला दिखाया गया है। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments