itel ZENO 100 को लॉन्च किया गया,जानें खासियत

itel ZENO 100 को लॉन्च किया गया,जानें खासियत

नई दिल्ली :  itel ने अपने नए स्मार्टफोन, itel ZENO 100 को भारत में लॉन्च कर दिया है। बजट सेगमेंट में आने वाले इस डिवाइस में फिजिकल ड्यूरेबिलिटी और कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है। ये फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफाइड है। ये स्पेसिफिकेशन बजट वाले स्मार्टफोन में बहुत कम मिलता है।

इसके अलावा, डिवाइस में एक प्रोप्राइटरी 'अल्ट्रालिंक' फीचर भी है, जिसे उन दूर-दराज के इलाकों में कनेक्टिविटी देने के लिए डिजाइन किया गया है खासतौर पर जहां स्टैंडर्ड सेलुलर नेटवर्क कवरेज नहीं होता। हालांकि, इसके लिए कंपैटिबल iPhone की जरूरत होती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

डिवाइस में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का डिस्प्ले और एक डायनामिक बार है जो लाइव अलर्ट दिखाता है। ये फीचर आईटेल स्मार्टफोन में आम है। ये फोन UNISOC T7100 प्रोसेसर पर चलता है और इसे 4GB तक रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ पेयर किया गया है। ये Android 15 Go एडिशन पर चलता है।

इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक कैपेबिलिटी है और इसमें IR ब्लास्टर भी है। इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।

कीमत और उपलब्धता

ZENO 100 तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है: सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड। इसके 3GB + 64GB मॉडल की कीमत 6,866 रुपये है और 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 7,285 रुपये रखी गई है। ये Amazon.in पर उपलब्ध होगा।

ZENO 100 के क्विक स्पेसिफिकेशन्स

90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, डायनामिक बार, 480 nits टिपिकल ब्राइटनेस के साथ 6.6-इंच (720 x 1612 पिक्सल) HD+ डिस्प्ले
Mali G57 MP1 GPU के साथ 2.2GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7100 (6x Cortex-A55 और 2x Cortex-A75 कोर) 12nm प्रोसेसर
3GB / 4GB, 64GB स्टोरेज, माइक्रोSD के साथ 2TB तक एक्सपैंडेबल मेमोरी
एंड्रॉइड 15 (गो एडिशन)
डुअल सिम (नैनो + नैनो + माइक्रोSD)
LED फ्लैश के साथ 8MP रियर कैमरा
5MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा
3.5mm ऑडियो जैक, DTS साउंड
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर
मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन)
डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5, GPS/ GLONASS/ Beidou, USB Type-C
10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments