आज की हलचल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर,बीजेपी नेता की अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस,पढ़े ये भी ख़बरें

आज की हलचल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर,बीजेपी नेता की अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस,पढ़े ये भी ख़बरें

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे और दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर हेलीपेड से रवाना होकर दोपहर 12 बजे ओडिशा के नबरंगपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:10 बजे तुरंजियागुडा गांव पहुंचकर 12:30 बजे तक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:40 बजे नबरंगपुर से आगे के लिए रवाना होंगे। ओडिशा दौरे के बाद वे लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वहीं बस्तर के मिनी स्टेडियम, जनपद पंचायत में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में भी उनकी उपस्थिति रहेगी। दोपहर 3:15 बजे मुख्यमंत्री आरंग के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे पारागांव में आयोजित चंद्रनाथु कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन 2026 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 6:20 बजे अपने निवास लौट आएंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

महिला दिवस पर बस्तर में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’, जारी होगी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर बस्तर जिले में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे और सम्मेलन के दौरान प्रदेश की महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस गरिमामय आयोजन में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा वन मंत्री केदार कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक तथा विभिन्न आयोगों और मंडलों के पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित यह सम्मेलन मातृशक्ति के सम्मान, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा पोषण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

प्रदेशभर में मनाया जाएगा रंगपंचमी

देशभर में आज रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रदेश के कई शहरों और कस्बों में इस अवसर पर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लोग रंग-गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे। रंगपंचमी का त्योहार होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है और इसे वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां साझा करते हैं।

T-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

टी-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह रोमांचक मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। नया इतिहास रचने के इरादे से भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। इस बड़े मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर में भी अलग-अलग जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाने की तैयारी की गई है।

ये भी पढ़े : बिजी लेडीज के लिए ये 5 मिनट के शॉर्टकट बदल देंगे फिटनेस का अंदाज

बीजेपी नेता की अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर जिला कांग्रेस ने कड़ा आक्रोश जताया है। पार्टी ने बीजेपी नेता पर अफीम की खेती करने के मामले को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित होगी। इसमें जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के साथ पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। साथ ही जिला कांग्रेस बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन की रणनीति भी तय करेगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments