कड़ी धूप में 4 घंटे पैदल चलकर कलेक्टर ने किया शहर का निरीक्षण, बस स्टैंड से हटेगा अतिक्रमण, टैक्सी स्टैंड होगा शिफ्ट

कड़ी धूप में 4 घंटे पैदल चलकर कलेक्टर ने किया शहर का निरीक्षण, बस स्टैंड से हटेगा अतिक्रमण, टैक्सी स्टैंड होगा शिफ्ट

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :  जिला मुख्यालय गरियाबंद की तस्वीर अब बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के नए कलेक्टर भगवान सिंह उइके शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए खुद मैदान में उतर आए हैं। रविवार को कलेक्टर ने कड़ी धूप में करीब चार घंटे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में पैदल चलकर निरीक्षण किया और अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम के साथ शहर की प्रमुख समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव भी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत बस स्टैंड क्षेत्र से की गई, जहां लंबे समय से जमे अवैध कब्जों और बेतरतीब ढंग से संचालित दुकानों को देखकर कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

शहर में जाम की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने टैक्सी स्टैंड को गायत्री मंदिर के सामने स्थित मैदान में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही बस स्टैंड परिसर में वर्षों से बंद पड़े वाटर प्लांट को हटाने की भी बात कही, ताकि वहां पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर ने छीन तालाब के पास स्थित अंधे मोड़ पर उगे झाड़-झंखाड़ को जल्द साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर झाड़ियां होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए तत्काल सफाई कराई जाए।निरीक्षण के दौरान शहर के सब्जी बाजार को भी व्यवस्थित करने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने सब्जी बाजार को नई जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्य मार्गों पर भीड़भाड़ कम हो सके। इसके अलावा छुरा मार्ग पर दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की बात भी कही गई, जिससे शहर में जाम की समस्या से राहत मिल सके।

करीब 3 से 4 किलोमीटर तक पैदल चलकर कलेक्टर ने शहर की समस्याओं को करीब से देखा और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर की इस पहल की जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का मानना है कि इस तरह के निरीक्षण से शहर की व्यवस्थाओं में सुधार आएगा और गरियाबंद जिला मुख्यालय अधिक व्यवस्थित और सुंदर बन सकेगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments