नई दिल्ली : ओटीटी पर आए दिन नई सीरीज, शोज और मूवीज रिलीज होती हैं। लोग आजकल थिएटर से ज्यादा घर पर बैठकर ओटीटी पर बिंज वॉच करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि पिछले दो सालों के डाटा के मुताबिक ओटीटी पर ओरिजिनल कंटेंट की कमी हो गई है।
क्या है ओरिजिनल कंटेंट?
ओटीटी (OTT) पर कई पुरानी फिल्मों से लेकर नई फिल्में तक अवेलेबल हैं लेकिन ये प्लेटफॉर्म्स अपना ओरिजिनल कंटेंट भी प्रोड्यूस करते हैं। यानि वह कंटेंट जो किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधा स्ट्रीम होता है वह उसका ओरिजिनल होता है और किसी ओर प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं होता। जैसे अगर हिंदी के ओरिजिनल कंटेंट की बात करें तो प्राइम वीडियो (Prime Video) की फैमिली मैन और नेटफ्लिक्स (Netflix) की सैकरेड गेम्स शामिल हैं।
दो सालों में कम हुआ ओरिजिनल कंटेंट
साल 2023 ऐसे कंटेंट के लिए बेहतरीन साल रहा क्योंकि आंकड़ों के मुताबिक इस साल में 383 ओरिजिनल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुए। अगले साल यह संख्या घट गई और 2025 में यह और घटकर 274 रह गई।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
फिक्शन सीरीज का है दबदबा
अगर बात की जाए ओटीटी पर सबसे ज्यादा किस तरह का कंटेंट देखा जाता है तो इसका जवाब है फिक्शन सीरीज (Fiction Series)। जिसमें क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller), हिस्टोरिकल ड्रामा (Historical Drama) जैसे जॉनर शामिल हैं। सभी प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर फिक्शन सीरीज का हिस्सा 75% से ज्यादा है।
हिंदी में सबसे ज्यादा कंटेंट
ओटीटी पर कई भाषाओं की फिल्मों और सीरीज उपलब्ध हैं लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी कंटेंट है। 2025 में हिंदी कंटेंट का हिस्सा 60% था वहीं 2024 में 65% रहा था। नेटफ्लिक्स से लेकर जी 5 और प्राइम वीडियो तक रीजनल लैंग्वेज के कंटेंट को भी काफी सपोर्ट कर रहा है और ये प्लेटफॉर्म्स दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक बड़ा अड्डा तैयार कर रहे हैं।



Comments