जिले की शान बनीं दर्शना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने दी बधाई

जिले की शान बनीं दर्शना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने दी बधाई

मनेन्द्रगढ़ : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के जनकपुर की बेटी कुमारी दर्शना सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी ) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 383वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस ) के लिए चयनित होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। दर्शना सिंह की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।दर्शना सिंह नगर पंचायत जनकपुर के निवासी श्री अरुण सिंह एवं नगर पंचायत जनकपुर की पार्षद श्रीमती सीमा सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरा जनकपुर और एमसीबी जिला गर्व महसूस कर रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले जनकपुर पहुंचकर दर्शना सिंह से मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दर्शना सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल कर जिले की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 पावले ने दर्शना सिंह के माता-पिता श्री अरुण सिंह एवं सीमा सिंह को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन के कारण ही दर्शना सिंह ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दर्शना सिंह देश सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी और जिले का नाम आगे भी रोशन करेंगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments