नई दिल्ली : एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' में यलीना जमाली मजारी का रोल करके अपनी पहचान बनाई, और जल्द ही इसके दूसरे पार्ट- धुरंधर द रिवेंज में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सारा इम्तियाज़ अली की आने वाली फिल्म हीर रांझा में फीमेल लीड रोल में हो सकती हैं। लेकिन अब धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं था। अब, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने 'हीर रांझा' (Heer Ranjha) में उनकी कास्टिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ किया कि एक्ट्रेस ने अभी तक कोई और फिल्म साइन नहीं की है और वह बस आदित्य धर की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
7 मार्च को मुकेश छाबड़ा ने X (पहले ट्विटर) पर सारा अर्जुन (Sara Arjun) की एक तस्वीर शेयर की। अपने नोट में उन्होंने साफ किया कि एक्ट्रेस ने अभी तक कोई और फिल्म साइन नहीं की है और 19 मार्च को रिलीज होने वाली 'धुरंधर 2' का इंतजार कर रही हैं।
उन्होंने लिखा, 'सारा अर्जुन ने कोई और फिल्म साइन नहीं की है। हम बस धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और किसी प्रोजेक्ट के बारे में किसी से मिली भी नहीं हैं।तो प्लीज रिलैक्स करो, दोस्तों। मैं आपको पर्सनली उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट करूंगा। बस इंतजार करो, बाकी सारी खबरें सिर्फ अफवाहें हैं'।
'धुरंधर 2' में बदला यलीना का अंदाज
'धुरंधर' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है और इसमें सबसे बड़ा सरप्राइज निकली हैं यलीना। ट्रेलर में यलीना मासूम नहीं बल्कि हाथ में बंदूक थामे और आंखों में बदले की आग लिए नजर आ रही हैं। हालांकि फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा कि वे क्या करने वाली हैं।
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल अपने-अपने रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।



Comments