फटे होंठों के लिए विशेष उपाय,घर पर ही बनाएं ये जेल

फटे होंठों के लिए विशेष उपाय,घर पर ही बनाएं ये जेल

महिलाएं अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई उपाय करती हैं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातें हमारी खूबसूरती को प्रभावित कर सकती हैं। जैसे कि होंठों का सूखना या उन पर पपड़ी आना एक सामान्य समस्या है, जिससे कई महिलाएं परेशान रहती हैं।

फटे होंठों के लिए विशेष उपाय

अगर आप अपने फटे होंठों को गुलाबी और मुलायम बनाना चाहती हैं, तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख में हम आपको एक ऐसा लिप जेल बनाने की विधि बताएंगे, जिसे आप घर पर कम लागत में तैयार कर सकती हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

लिप जेल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

- चुकंदर का रस

एलोवेरा जेल

- विटामिन ई कैप्सूल

- नारियल तेल

लिप जेल बनाने की प्रक्रिया

- सबसे पहले एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें।

- फिर इसमें थोड़ा चुकंदर का रस मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।

- इसके बाद नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल भी डालें।

- सभी सामग्रियों को अच्छे से फेंट लें। अब आपका होममेड लिप जेल तैयार है।

इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें।

- रात को सोने से पहले इस लिप जेल को होंठों पर लगाएं।

- इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह अपने होंठों को धो लें।

- यदि आप पहली बार इसका उपयोग कर रही हैं, तो पैच टेस्ट करना न भूलें।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments