खरोरा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: पुतला दहन कर साय सरकार को घेरा

खरोरा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: पुतला दहन कर साय सरकार को घेरा

खरोरा :छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने खरोरा नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व महासचिव व वर्तमान मंडल अध्यक्ष रविंदर बबलू भाटिया के नेतृत्व में तिगड्डा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया इस दौरान इनका साथ देने के लिए ब्लॉक कांग्रेस की टीम भी दल बल के साथ पहुची इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खरोरा पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया और चौक पर भारी भीड़ जुट गई।

इस दौरान प्रदर्शन उग्र होता दिखा और कांग्रेस

रविंद्र बबलू भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता गौ माता के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन उन्हीं की सरकार में गौ माता की हत्या और गौ तस्करी की घटनाएं सामने आती हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह दोहरा चरित्र जनता के सामने आ चुका है। वही खरोरा तहसील, थाना ऒर पटवारी कार्यलय मे बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है आम जनता परेशान है ....वहीं प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद छाया वर्मा ने भी भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी को अपना नाम बदलकर ‘अफीम का फूल’ रख लेना चाहिए।” उनके इस बयान के बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने राज्य की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टीके शासनकाल में अपराध और अवैध गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। बघेल ने कहा कि भाजपा के ही पदाधिकारी अफीम की खेती में लिप्त पाए जा रहे हैं, जो सरकार के संरक्षण की ओर इशारा करता है।उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध शराब का कारोबार बढ़ रहा है, गांजा तस्करी, लूटपाट, डकैती और हत्या जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। “आज छत्तीसगढ़ की जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है,” उन्होंने कहा।इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साय सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और नारेबाजी कर एकजुटता दिखाई। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को जवाब देगी और फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम के अंत में भूपेश बघेल ने प्रदर्शन में शामिल सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संघर्ष जारी रखने का आह्वान कियावही कांग्रेस कार्यकर्ता जुबैर अली ने कहा कि नचनिया अनुज शर्मा को नाच गाने में ध्यान देना चाहिए राजनीति उनके लिए नहीं बनी है

वही इस आंदोलन ऒर छेत्रिय विधायक अनुज शर्मा के खिलाफ कि गई टिप्पणी को गलत बताते हुए खरोरा भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर ने कहा कि हज़ारों करोड़ के शराब घोटाला, सीजीपीएससी में एसडीएम, कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों की बोली और महादेव सट्टा एप के अपराधियों का संरक्षण देने वाले कांग्रेस के साथियों को आंदोलन नहीं अपने आचरण सुधारने की ज़रूरत हैं। छ.ग. के लोकप्रिय अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा जी का हमारे क्षेत्र से विधायक होना ये हमारे लिए गौरव की बात हैं। एैसे नेता के खिलाफ कांग्रेसियों का अनर्गल टिप्पणी अच्छा नही है।

वही इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे पूर्व सांसद छाया वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी वर्मा युवा कांग्रेस से खूबी डहरिया , ,कपिल नशीने ,अंकित वर्मा ,पार्षद सुरेंद्र गिलहरे ,मिराज ख़ान ,इरफान ख़ान ,राशिद ख़ान, राजेश पटेल ,प्रदीप मढरिया, टुकेंद्र गायकवाड़ अतुल अग्रवाल धनेश वर्मा ,रेशम वर्मा ,शंकर रात्रे छगन वर्मा मुकेश साहू श्याम ,लाल बघेल ,सरोजनी वर्मा ,सीता चौहान, अलख यादव ,भारत साहू ,कृष्णा वर्मा ,सत्तू सोनवानी ,होलेंद्र बंजारे भगत चेलक ,करण बंजारे मौजूद रहे









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments