रसेला में 10 मार्च को जिला स्तरीय जैविक किसान मेला, किसानों को मिलेंगी जैविक खेती व कृषि योजनाओं की जानकारी

रसेला में 10 मार्च को जिला स्तरीय जैविक किसान मेला, किसानों को मिलेंगी जैविक खेती व कृषि योजनाओं की जानकारी

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा :  किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से 10 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत रसेला, विकासखंड छुरा में जिला स्तरीय जैविक खेती किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें जिले के किसानों, कृषि विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड छुरा द्वारा किया जा रहा है। मेले में किसानों को जैविक खेती की उपयोगी तकनीकों, जैविक खाद एवं कीटनाशक के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा किसानों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा तथा जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मेले का मुख्य उद्देश्य रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देना है।वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड छुरा ने क्षेत्र के किसानों सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से किसानों को नई तकनीक, योजनाओं और जैविक खेती के लाभों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि और खेती की लागत में कमी लाने में मदद मिलेगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments