रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट टीम को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सटोरियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम दिनांक 08.03.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नंबर 02 पास भारत बनाम न्यूजीलैण्ड के मध्य चल रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाईनल क्रिकेट मैच के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है जिनमें कुछ व्यक्ति खड़ी चारपहिया वाहन में भी सवार है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों सहित चारपहिया वाहन को चिन्हांकित कर कुल 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी, संजय तकटानी उर्फ सोनू, राहुल असलानी एवं अनय शर्मा उर्फ अब्बू होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स kingdombooks.com एवं jmdbet777.com के माध्यम से आई.डी. बनाकर एवं आई.डी. वितरण कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया।
जिस पर सभी 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 16,000/- रूपये एवं एक क्रेटा कार क्र. सी जी 04 एम पी 0633 जुमला कीमती लगभग 9,76,000/- रूपये तथा लाखों रूपये के सट्टा का हिसाब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 112/26 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
आरोपी धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी पूर्व में सट्टा तथा आरोपी अभय शर्मा उर्फ अब्बू सट्टा एवं मारपीट के मामलों में थाना तेलीबांधा से जेल निरूद्ध रह चुके है ।
इसी प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 08.03.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत सत्यम विहार कालोनी रायपुरा में भारत बनाम न्यूजीलैण्ड के वर्ल्ड कप के फाईनल क्रिकेट मैच के दौरान www.Onebet9.com के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलते/खिलाते आरोपी अनिल खत्री एवं लीला राम पहलाजानी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 04 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये तथा लगभग 02 लाख रूपये के सट्टा का हिसाब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 169/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। उक्त प्रकरणों में आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी (थाना तेलीबांधा के प्रकरण में)
01. धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी पिता हरपाल दास उम्र 40 साल निवासी गली नं० 02 तेलीबांधा रायपुर। हाल पता - महावीर नगर अनमोल सुपर बाजार के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
02. संजय तकटानी उर्फ सोनू पिता लखन लाल तकटानी उम्र 40 साल निवासी श्री जी कचनार म०नं० 88 अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
03. राहुल असलानी पिता संजय कुमार असलानी उम्र 27 साल निवासी गली नं० 07 रविग्राम कालू बाढा के सामने थाना तेलीबांधा रायपुर।
04. अभय शर्मा उर्फ अब्बू पिता कैलाश शर्मा उम्र 41 साल निवासी गली नं० 06 रविग्राम थाना तेलीबांधा रायपुर।
गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी.नगर के प्रकरण में)
01. अनिल खत्री पिता स्व. बिन्दुमल खत्री उम्र 54 वर्ष निवासी सुन्दरम विहार कालोनी सुन्देश्वर मंदिर के बाजू थाना डी.डी. नगर रायपुर।
02. लीला राम पहलाजानी पिता अर्जुन पहलाजानी उम्र 44 वर्ष निवासी विकास विहार कालोनी थाना डी.डी. नगर रायपुर।



Comments