दंतेवाड़ा गीदम : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में थाना गीदम पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आपको बता दे सोमवार को मुखबिर सूचना पर पनेड़ा स्टेडियम के पास बिजली पोल के नीचे सट्टा चलाते संतोष देवांगन (36 वर्ष, निवासी वार्ड 6, गीदम) को मौके से गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आरोपी के कब्जे से 6 सट्टा पट्टियां, 1 डॉट पेन और 15,000 रुपये नगद जब्त किए गए। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।जिला पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती बरतने का संकल्प दोहराया है और आमजन से ऐसी सूचनाएं देने की अपील की है।कार्रवाई में सउनि. वेद साहू सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Comments