मूवी प्रेमियों के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने, अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक, सभी बड़े सितारे अपने फैंस को खुश करने के लिए तैयार हैं।आइए जानते हैं कि इस महीने कौन-कौन सी हिंदी फिल्में दर्शकों के सामने आ रही हैं।
भूत बांग्ला
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बांग्ला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, मनोज जोशी और जीसुसेन गुप्ता भी नजर आएंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह हॉरर कॉमेडी फिल्म फैंस को काफी एंटरटेन करेगी। फिल्म का एक गाना पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है।
डकैत
फिल्म 'डकैत' तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी। इसमें अदिवी सेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार शामिल हैं। यह एक एक्शन ड्रामा है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बैटल ऑफ़ गलवान
सलमान खान की 'बैटल ऑफ़ गलवान' 17 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के टीज़र और गाने पहले से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फिल्म की रिलीज़ में देरी हो सकती है, लेकिन मेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
गिन्नी वेड्स सनी 2
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' 24 अप्रैल को रिलीज़ होगी। इसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गिन्नी और सनी के प्यार, शादी और परिवार की उम्मीदों के साथ उनके संघर्ष को दर्शाएगी।
आवारापन 2
फिल्म 'आवारापन 2' भी 3 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। यह 2007 की फिल्म का सीक्वल है और इसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म के बारे में और जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।



Comments