सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर भर्ती,ऐसे करें अप्लाई

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर भर्ती,ऐसे करें अप्लाई

 नई दिल्ली :  बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के रिक्त पदों भर भर्ती हो रही है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए सेंट्रल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 निर्धारित है।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या ईसीई में बी.ई./बी.टेक या एमसीए की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही 2 से 10 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस और अंग्रेजी और संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थियों की अधिकतम 30 वर्ष, स्केल II, स्केल III अधिकतम 35 वर्ष, स्केल IV के लिए अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित है। एससी, एसटी को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग 3 वर्ष, दिव्यांगजन को 10 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  1. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.com पर जाएं।
  2. लॉग इन करने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद "Apply" बटन पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई डिटेल दर्ज करके फॉर्म भर लें। 
  5. निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  6. अंत में प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

sbi so vacancy 2026 notification

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 850 रुपए फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों के लिए फीस 175 रुपए निर्धारित है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments