धुरंधर 2 ने पुष्पराज को छोड़ा पीछे,रिलीज से पहले ही छाप लिए इतने करोड़

धुरंधर 2 ने पुष्पराज को छोड़ा पीछे,रिलीज से पहले ही छाप लिए इतने करोड़

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर क्या तबाही मचाने वाली है. यह अबतक पूरी इंडस्ट्री समझ गई होगी, इसलिए बार-बार यह कहा जा रहा है कि यश ने अपनी ‘टॉक्सिक’ को हटाकर सबसे बढ़िया फैसला लिया है.

इससे साउथ एक्टर को कोई नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा. अबतक ‘धुरंधर 2’ का सिर्फ टीजर और ट्रेलर ही आया है, लेकिन ऐसा बज, जिसके चलते फिल्म ने करोड़ों छाप लिए हैं. दरअसल फिल्म की एडवांस बुकिंग अबतक शुरू नहीं हुई है. क्योंकि ट्रेलर के साथ पेड प्रीव्यू की बुकिंग शुरू कर दी गई थी, जो कि 18 मार्च को होगा. पहले ही रणवीर सिंह ‘स्त्री 2’ को करारी शिकस्त दे चुके हैं, अब अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को कैसे पीछे छोड़ दिया है. साथ ही यह फिल्म अपना ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाली है, जानिए कैसे?

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जब‘धुरंधर’रिलीज हुई थी, तो फिल्म को लेकर कोई खास बज नहीं था. शुरुआत में काफी कम कमाई हुई थी. पहले दिन 28 करोड़ और दूसरे दिन सिर्फ 32 करोड़ का कारोबार किया था. पर लगता है कि इस बार फिल्म सिर्फ पेड प्रीव्यू से इतनी ज्यादा कमाई कर लेगी कि पहले दिन आने के बाद यह कलेक्शन डबल हो जाएगा. जानिए प्रीमियर से फिल्म का कलेक्शन कितना हो गया है? साथ ही कैसे यह फिल्म सबसे बड़े कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है.

पेड प्रीव्यू एडवांस बुकिंग से धुरंधर 2 ने कितने छापे?

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, Dhurandhar 2 ने पेड प्रीव्यू एडवांस बुकिंग से 15.63 करोड़ का कारोबार कर लिया है. अबतक 8005 से ज्यादा शोज टोटल बुक किए जा चुके हैं. जबकि, 280563 टिकट अबतक बिक गए हैं. सभी भाषाओं में पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग चल रही है, जो कि 18 मार्च को होगी शाम 5 बजे से. पर सबसे तगड़ा रिस्पॉन्स फिल्म को हिंदी में ही मिलता हुआ दिख रहा है. हालांकि, कर्नाटक में 3 करोड़ से ज्यादा और महाराष्ट्र में लगभग 4 करोड़ का कारोबार हुआ है. तेलंगाना और दिल्ली में भी फिल्म को गजब का रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, अगर कमाई ब्लॉक सीट्स के साथ देखेंगे, तो 21.18 करोड़ तक पहुंच चुकी है. जिसने पुष्पाराज को पीछे छोड़ दिया है.

दरअसल पुष्पा 2 को भी पेड प्रीव्यू से गजब का रिस्पॉन्स मिला था. 10.65 करोड़ का टोटल कलेक्शन हुआ था, लेकिन यह कमाई महज तेलुगु से हुई थी. जबकि धुरंधर 2 को कई भाषाओं में पहले ही दिखाया जाएगा. लेकिन जो जैसा भी है, फिल्म आगे चल रही है. इससे पहले श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 को धूल चटा दी थी.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments