नई दिल्ली : BMW 18 मार्च 2026 को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Neue Klasse i3 को पूरी दुनिया से सामने पेश करने जा रही है। यह कंपनी की नई न्यू क्लासे रेंज की दूसरी कार है, इससे पहले इस सीरीज की iX3 SUV आ चुकी है। यह नई कार BMW की मशहूर 3 सीरीज सेडान का ही EV वर्जन होगी। i3 नाम, इससे पहले यह एक छोटी हैचबैक कार के लिए इस्तेमाल होता है जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था।
दमदार बैटरी और रेंज
AUTOCAR INDIA के मुताबिक, उम्मीद है कि इसमें 108.kWh NMC बैटरी पैक को डुअल-सेटअप के साथ मिलने की उम्मीद है। iX3 में यह बैटरी 569hp की पावर और 645Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के दावे के अनुसार इसकी WLTP रेंज 805 किमी तक है। चूंकि, सेडार कारों में SUV की तुलना में ड्रैग कम होता है इसलिए i3 एक बार चारज करने पर iX3 से ज्यादा दूरी तय कर सकती है।
सुपरफास्ट चार्जिंग
नई BMW की बैटरी आर्किटेक्चर पर बनाई गई है और 400kW तक की DC चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है जबकि AC चार्जिंग स्पीड अधिकतम 22kW है। इसके अलावा इस EV में BMW का हार्ट ऑफ जॉय कंट्रोल यूनिट होगा जो BMW डायमनेमिक परफॉर्मेंस कंट्रोल के साथ ड्राइविंग से संबंधित प्रक्रियाओं को मिलीसेकंड में कंट्रोल करता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कैसा होगा नई i3 का लुक?
2023 में दिखाई गई Vision Neue Klase कार ने इस नई i3 के लुक की झलक दिखाई थी। कार के अगले हिस्से में BMW की सिग्ननेचर किडनी ग्रिल होगी जो अब LED से चमकेगी। इसके अलावा BMW ने पिछले साल के IAA मोबिलीटि शो में i3 का प्री-प्रोडक्शन प्रोटोटाइप भी प्रदर्शित किया था।
बॉडी पैनल कॉन्सेप्ट की तुलना में ज्यादा स्मूथ लगते हैं औ C-पिलर के लिए सिग्नेचर होफमिस्टर किंक को बरकरार रखा गया है। पीछे के हिस्से में Vision Neue Klasse की तरह स्थित ट्रेपेजॉइडल टेल-लैंप भी हो सकते हैं। कंपनी का कहना है कि 40 नए और अपडेटेट मॉडल न्यी क्लास डिजाइन तकनीक को अपनाएंगे। इनमें अगली पीढ़ी की ICE इंजन वाली 3 सीरीज भी शामिल है जो i3 के बाद लॉन्च होने वाली है।
कार का इंटीरियर
कार का इंटीरियर सिंपल लेकिन मॉडर्न होगा जैसा कि इसकी SUV ix3 में देखा गया है। इसमें एक बहुत ही खास डिस्प्ले होगा जो कार के आगे वाली विंडस्क्रीन को पूरी चौड़ाई में फैला होगा। मनोरंजन और कार की सेटिंग्स के लिए 17.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो BMW के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम OS X पर चलेगी।
किन कारों से होगा मुकाबला?
BMW इस नई i3 के जरिए दुनिया की दिग्गज EV कारों को टक्कर देने की तैयारी में है जैसे, Tesla Model 3, Audi A4 e-tron और Mercedes-Benz C-Class EV के साथ इसका कड़ा मुकाबला देखा जा सकता है।



Comments