युवा कांग्रेस ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर दिया विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर दिया विज्ञापन

सुकमा :  जिले के तोंगपाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आर्यन चौहान नेताओं ने बताया कि तोंगपाल पीएचसी में आने वाले गंभीर और आपातकालीन मरीजों को पहले जिला अस्पताल सुकमा रेफर किया जाता है। इसके बाद जिला अस्पताल से भी कई मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। इस दोहरी रेफरल प्रक्रिया के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता, जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो जाती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि तोंगपाल पीएचसी में आपातकालीन सेवाएं लगभग ठप हैं। यहां ऑक्सीजन मशीन खराब पड़ी है और पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसी स्थिति में गंभीर मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी जान पर जोखिम बन जाता है।

युवा कांग्रेस के नेताओं ने कलेक्टर से मांग की है कि तोंगपाल पीएचसी से गंभीर मरीजों को सीधे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर करने की व्यवस्था की जाए, ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके। साथ ही पीएचसी में ऑक्सीजन मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य आवश्यक आपातकालीन सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, जिससे मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सके। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस सुकमा अध्यक्ष धर्मेंद चौहान,,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आर्यन चौहान सहित सविता किछे , आशीष और लता दास मो. अमन ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर जल्द समाधान करने की मांग की है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments