टी-20 विश्व कप में छक्कों की बारिश,भारत और संजू ने किया कमाल

टी-20 विश्व कप में छक्कों की बारिश,भारत और संजू ने किया कमाल

टी-20 विश्व कप 2026 में कई कीर्तिमान स्थापित हुए। 1 महीने तक चले इस टूर्नामेंट में छक्कों की ऐसी मूसलाधार बारिश हुए कि रिकॉर्डबुक के सारे पिछले पन्ने उलट-पुलट हो गए। विश्व कप के 10वें एडिशन में कुल 780 छक्के लगे जो एक टी-20 विश्व कप एडिशन में लगने वाले सर्वाधिक छक्के हैं।इतना ही नहीं, भारतीय टीम ने इस विश्व कप एडिशन में 106 छक्के जड़ दिए। टीम इंडिया किसी भी टी-20 विश्व कप एडिशन में 100 छक्के जड़ने वाली पहली टीम बन गई है।

टी20 वर्ल्ड कप में इस सीजन खूब रन बरसे। 20 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। लीग और सुपर-8 को मिलाकर कुल 52 मुकाबले खेले गए। दो सेमीफाइनल मुकाबले और फाइनल मैच को मिलाकर कुल 55 मैच खेले गए। इस दौरान पूरे टूर्नामेंट में कुल 17582 रन बने। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों की सिक्स हिटिंग एबिलिटी जमकर देखने को मिली। संजू सैमसन ने टी-20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक छक्के जड़े। उन्होंने 5 मैचों में ही 24 छक्के जड़कर यह कीर्तिमान स्थापित किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

टी-20 विश्व कप 2026 में इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगने का कार्तिमान भी स्थापित हो गया। यह रिकॉर्ड भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बना। दोनों टीमों ने 40 ओवर में कुल 34 छक्के जड़े दिए जो विश्व कप के किसी भी मैच में सर्वाधिक है।

इस दौरान हार्दिक पांड्या के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो कोई भी गेंदबाज नहीं चाहेगा कि उसके नाम दर्ज हो। इस टूर्नामेंट में वे सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए। हार्दिक पांड्या ने इस विश्व कप एडिशन में 9 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 20 छक्के खाए जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक हैं।

बता दें कि यह टूर्नामेंट शतकों के लिहाज से भी खास रहा। टी-20 विश्व कप 2026 के एडिशन में सात शतक लगे जो एक इतिहास है। इससे पहले किसी भी विश्व कप एडिशन में दो से ज्यादा शतक नहीं लगे थे लेकिन इस एडिशन में तीन या चार नहीं, बल्कि 7 शतक लगाए। इस विश्व कप की खास बात यह भी रही की छोटी टीमों ने कई बड़ी टीमों को परेशान किया। जिम्बाब्वे जैसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को पटखनी देकर सुपर-8 में जगह बनाई।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments