ये हैं T20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

ये हैं T20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

T20 world cup 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराकर खिताबी जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्ले से फिर गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया 96 रन से मैच जीता.

टीम इंडिया लगातार 2 टी-20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला उन्होंने खूब छक्के-चौके लगाए. अब अगर बात करें, टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की, तो इस लिस्ट में भारत के 2 तूफानी बल्लेबाज शामिल हैं. तो आइए आपको इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं...

5- ईशान किशन

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर ईशान किशन का नाम आता है. ईशान ने 9 मुकाबले खेले, जिसकी 9 पारियों में 18 छक्के लगाए उनके बल्ले से 33 चौके निकले. इस दौरान ईशान ने 193.29 की स्ट्राइक रेट 35.22 के औसत से 317 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

4- साहिबजादा फरहान

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का नाम है. फरहान ने 7 मुकाबले खेले, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 18 छक्के लगाए 37 चौके लगाए. इस दौरान साहिबजादा ने 160.25 की स्ट्राइक रेट 76.60 के औसत से 383 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक 2 अर्धशतक लगाए.

3- शिमरॉन हेटमायर

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का नाम आता है. हेटमायर ने टूर्नामेंट में 7 मैच खेले, जिसकी 7 पारियों में 19 छक्के लगाए 16 चौके लगाए. इस दौरान हेटमायर ने 186.46 की स्ट्राइक रेट 41.33 के औसत से 248 रन बनाए.

2- फिन एलेन

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलेन का नाम आता है. एलेन ने 9 मुकाबले खेले, जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 20 चौके लगाए. इस दौरान कीवी बल्लेबाज ने 200 की स्ट्राइक रेट 49.66 के औसत से 298 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 शतक 1 अर्धशतक लगाया.

1- संजू सैमसन

T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम पर दर्ज हुआ. संजू ने टूर्नामेंट में 24 छक्के लगाए 27 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने 5 मुकाबले खेले, जिसकी 5 पारियों में 199.37 की स्ट्राइक रेट 80.25 के औसत से 321 रन बनाए. उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए, जो तीनों ही अहम मुकाबलों में आए. टूर्नामेंट में किए इस शानदार प्रदर्शन के लिए संजू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला.

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments