रसेला में जिला स्तरीय किसान मेला सम्पन्न, जैविक खेती को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर

रसेला में जिला स्तरीय किसान मेला सम्पन्न, जैविक खेती को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा :उपसंचालक कृषि, जिला गरियाबंद के मार्गदर्शन में ग्राम रसेला में जैविक खेती मिशन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जहां उन्हें जैविक खेती, टिकाऊ कृषि पद्धतियों और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि सभापति लेखराज ध्रुवा थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिला कृषि सदस्य नंदनी ढीढी, नंदनी साहू, कृषि सभापति उत्तरा अशोक पटेल, कृषि स्थाई सदस्य संतोषी ध्रुव, नारायण सिन्हा, जनपद सदस्य सुखराम ठाकुर, बिमला नागेश, ग्राम पंचायत रसेला की सरपंच रूपा देवी ठाकुर, कूड़ेरादादर के सरपंच तुलेश्वर ध्रुव, साजापाली के सरपंच थानेश्वर मंडावी, रसेला के उपसरपंच परमेश्वर यादव, उपसरपंच धनसाय ध्रुव, भाजपा मंडल रसेला के शिवशंकर जायसवाल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. चिराग अली तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामलाल सोरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक ने किसानों को जैविक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा रासायनिक मुक्त खेती अपनाने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैविक खेती से न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ती है, बल्कि किसानों को बेहतर उत्पादन और बाजार में उचित मूल्य भी प्राप्त होता है।इस अवसर पर जिला कृषि सभापति लेखराज ध्रुवा ने किसानों से टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती पद्धतियों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जैविक खेती भविष्य की आवश्यकता है और इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।

किसान मेले में कृषि विभाग छुरा से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पुष्पलता ध्रुव, रोमन ठाकुर, अलका ध्रुव, संजय बघेल, शिवकुमार साहू, सनत दीवान, हेमंत ध्रुव सहित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं उद्यान विभाग से सुनील साहू, शशिकांत साहू, कौशल साहू तथा पशुधन विकास विभाग से डॉ. निखिल साहू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसान मित्रों और आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।इस दौरान अतिथियों द्वारा क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ढालेंद्र ध्रुव (जरगांव), दीप साहू (कूड़ेरादादर), दुखुराम यादव, लोकराम यादव (रसेला) तथा भुनेश्वर यादव (रवेली) को सम्मानित कर उनके कृषि कार्यों की सराहना की गई।किसान मेले के माध्यम से किसानों को जैविक खेती की नवीन तकनीकों, योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई, जिससे किसानों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर उन्हें टिकाऊ और लाभकारी खेती की ओर प्रेरित करना रहा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments