गर्मी और लू से बचाव के लिए सीएमएचओ ने एडवाइजरी जारी किया

गर्मी और लू से बचाव के लिए सीएमएचओ ने एडवाइजरी जारी किया

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 मार्च 2026 : ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्वि के चलते भीषण गर्मी पड़ने तथा नागरिकों को लू लगने की संभावना को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एडवाइजरी जारी किया है। उन्होंने आम नागरिकों से गर्मी के मौसम में अपने जीवन शैली में आवश्यक बदलाव करने अपील के साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रांे को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।

सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि लू के कारण सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना व बेहोश होना आदि लक्षण शामिल है। इससे बचने के लिए बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाये। धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध ले। पानी अधिक मात्रा में पिये। अधिक समय तक धूप में न रहे। गर्मी के दौरान मुलायम सूती कपड़े पहने ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

अधिक पसीना आने की स्थिति में ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) घोल पिये। शीतल पेय जल पिये, फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन समय समय पर करते रहें। उल्टी, सिर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह ले। उन्होंने कहा है कि लू लगने पर प्रारंभिक उपचार के तहत बुखार से पीड़ित व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी लगायें, कच्चे आम का पना, जलजीरा का सेवन करें। लू लगने पर पंखे, कूलर के सामने लेटाये, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जायें, आंगनबाड़ी मितानिन तथा ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट के लिए संपर्क करें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments