नई दिल्ली : Kawaski India ने मार्च 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय सुपरबाइक्स और शानदार ऑफर्स और भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। अगर आप Ninja या Z सीरीज की बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है। इस महीने इन बाइक्स पर बड़ी छूट मिल रही है।
Ninja ZX-10R पर मिलेगी छूट
यह भारत की इकलौती ऐसी बाइक है जो इतनी कम कीमत में 200 BHP की पावर देती है। अपने मुकाबले की बाकी विदेशी बाइक्स दैसे BMW या Ducati की तुलना में यह काफी सस्ती है। Ruh Lane के मुताबिक, इसकी करंट एक्स-शोरूम की कीमत 20.79 लाख है। मार्च में इस बाइक पर भारी डिस्काउंट दे रही है जिससे यह उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो एक असली लीडर-क्लास (1000cc) रसिंग बाइक खरीदना चाहते हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
Rush Lane के मुताबिक, Kawasaki ने इस बाइक पर सीधे 2,89,000 की कटौती कर दी गई है। जो बाइक पहले 20.79 लाख की थी वह अब इस ऑफर के बाद 17.90 लाख (एक्स-शोरूम) में मिल रही है। इस भारी बचत के साथ ग्राहक बचे हुए पैसों से बाइक के लिए शानदार एक्सेसरीज या अफनी सुरक्षा के लिए जरूरी सामान ले सकते हैं।
कब तक मिलेंगे ऑफर्स?
Kawasaki ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि भारी डिस्काउंट सिर्फ 31 मार्च 2026 तक ही मिलेगा। फरवरी में कंपनी 2.5 लाख की छूट दे रही थी जिसे अब मार्च में बढ़ाकर 2.89 लाख कर दिया गया है। इतनी बड़ी छूट का यह मतलब ये नहीं है कि बाइक में कोई कमी की गई है। आपको वहीं Ninja ZX-10R मिलेगी बस कीमत कम की गई है।



Comments