नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए 14 मार्च को निकलेगी भव्य जागरूकता मशाल रैली

नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए 14 मार्च को निकलेगी भव्य जागरूकता मशाल रैली

किरंदुल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), किरंदुल द्वारा 14 मार्च 2026 को एक भव्य जागरूकता मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।आयोजकों के अनुसार यह विशाल मशाल रैली शनिवार 14 मार्च को शाम 6:30 बजे फुटबॉल ग्राउंड, किरंदुल से प्रारंभ होगी और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी भवन (इंटक श्रमिक सदन) में पहुंचकर संपन्न होगी। रैली में नगर की मातृशक्तियों, बहनों और बेटियों की गरिमामय भागीदारी समाज में नारी सम्मान का संदेश देगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रैली के समापन के उपरांत गांधी भवन में प्रेरणादायक उद्बोधन, नारी शक्ति सम्मान समारोह तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।इस जागरूकता अभियान में एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स प्रबंधन, नगर पालिका परिषद, पुलिस प्रशासन, विभिन्न श्रमिक संगठन, आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया, बैंक, विद्यालय, अस्पताल, पत्रकार एवं मीडिया संगठन, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्रादेशिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठन सहित नगर के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने नगर की समस्त मातृशक्तियों, बहनों, छात्राओं और सामाजिक संगठनों से इस ऐतिहासिक अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments