भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: सोशल मीडिया से होती थी डील,रैकेट संचालिका गिरफ्तार

भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: सोशल मीडिया से होती थी डील,रैकेट संचालिका गिरफ्तार

दुर्ग :  स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस अवैध गतिविधि का संचालन करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान में मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मकान में दबिश दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। जांच करने पर पता चला कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से पुलिस ने देह व्यापार चलाने वाली धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) निवासी विद्या विहार कॉलोनी और ग्राहक अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को पकड़ा।

आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर की पूछताछ

रेड के दौरान पुलिस ने कुल आठ महिलाओं को अभिरक्षा में लिया और उनसे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। मौके से मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल, आपत्तिजनक सामग्री और 5500 रुपये नगद बरामद किया गया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments