टी20 विश्व कप 2026 : विनर इंडिया से लेकर ओमान तक हर टीम हुई मालामाल, ICC ने किया प्राइज मनी का एलान

टी20 विश्व कप 2026 : विनर इंडिया से लेकर ओमान तक हर टीम हुई मालामाल, ICC ने किया प्राइज मनी का एलान

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्‍यूजीलैंड से हुआ था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 96 रन से मात दी थी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 

टीम इंडिया तीसरी बार टी20 विश्‍व कप जीतने वाली पहली टीम बनी। इतना ही नहीं भारत ने बैक टू बैक खिताब जीता। जीत के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये इनाम दिया। अब आईसीसी ने भी प्राइज मनी का एलान कर दिया है। विनर इंडिया से लेकर 20वें नंबर पर रहने वाली ओमान टीम तक, सभी पर पैसो की बारिश हुई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आईसीसी ने दी जानकारी

ICC की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सफल समापन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टूर्नामेंट की 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (1 अरब, 39 करोड़, 4 लाख, 43 हजार) की खिलाड़ी पुरस्कार राशि के वितरण की पुष्टि की है। यह 2024 में आईसीसी पुरस्कार राशि में की गई रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि के अनुरूप है।

भारत के खाते में 24 करोड़

खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को 24 करोड़ 28 लाख रुपये मिले हैं। वहीं फाइनल में हारने वाली न्‍यूजीलैंड को 13 करोड़ रुपये मिले। सेमीफाइनल में हारने वाली साउथ अफ्रीका को 9 करोड़ और इंग्‍लैंड को करीब 8 करोड़ रुपये मिले हैं। वेस्‍टइंडीज, पाकिस्‍तान, जिम्‍बाब्‍वे और श्रीलंका को करीब-करीब 4-4 करोड़ रुपये मिले हैं। 

प्राइस मनी

  1. भारत – 2,639,423 डॉलर (24,28,49,351 रुपये)
  2. न्यूजीलैंड – 1,422,692 डॉलर (13,08,91,789 रुपये)
  3. दक्षिण अफ्रीका – 1,005,577 डॉलर (9,24,89,855 रुपये)
  4. इंग्लैंड – 974,423 डॉलर (8,96,49,741 रुपये)
  5. वेस्टइंडीज – 538,269 डॉलर (4,95,19,222 रुपये)
  6. पाकिस्तान – 522,692 डॉलर (4,80,86,182 रुपये)
  7. जिम्बाब्वे – 491,538 डॉलर (4,52,20,103 रुपये)
  8. श्रीलंका – 475,962 डॉलर (4,37,87,155 रुपये)
  9. अफगानिस्तान – 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये)
  10. ऑस्ट्रेलिया – 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये)
  11. अमेरिका – 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये)
  12. स्कॉटलैंड – 278,654 डॉलर (2,56,35,189 रुपये)
  13. आयरलैंड – 271,731 डॉलर (2,49,98,298 रुपये)
  14. इटली – 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
  15. नीदरलैंड – 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
  16. संयुक्त अरब अमीरात – 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
  17. नेपाल – 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
  18. कनाडा – 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये)
  19. नामीबिया – 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये)
  20. ओमान – 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये)









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments