यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 107 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्यवाही

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 107 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्यवाही

 बेमेतरा टेकेश्वर दुबे 11 मार्च 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी  कौशिल्या साहू, डीएसपी  शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं। साथ ही अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने, जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

  इसी क्रम में “सशक्त ऐप”के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 10 मार्च 2026 को “सशक्त एप”(एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से यातायात बेमेतरा में 80 वाहनों की चेकिंग की गई।  इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को थाना नांदघाट 07 चालान में 07 वाहन चालको, थाना खम्हरिया 02 चालान में 02 वाहन चालको, थाना साजा 01 चालान में 01 वाहन चालको, थाना परपोडी 23 चालान में 23 वाहन चालको, थाना बेरला 10 चालान में 10 वाहन चालको, चौकी मारो 16 चालान में 16 वाहन चालको, चौकी कंडरका 02 चालान में 02 वाहन चालको, चौकी देवरबीजा 14 चालान में 14 वाहन चालको, यातायात बेमेतरा 32 चालान में 32 वाहन चालको, कुल 107 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, रघुवीर सिंह सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

  इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को थाना साजा एवं चौकी देवकर में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 03 प्रकरण में 03 आरोपी 01. प्रहलाद पारधी निवासी खिसोरा चौकी देवकर, 02. टाकेश्वर डेहरे उम्र 20 वर्ष, निवासी जांता थाना साजा, 03. नीतेश ढीमर उम्र 26 वर्ष, निवासी मोहगांव, थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना बेमेतरा 150 प्रकरण, थाना नांदघाट 80 प्रकरण, थाना खम्हरिया 39 प्रकरण, थाना बेरला 57 प्रकरण, चौकी कंडरका 14 प्रकरण, ,कुल 340 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।

 यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे  यातायात नियमों का पालन करे,  वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें।  वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें।पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments