कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

महासमुंद : राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर विनय लंगेह ने जिले में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू उपलब्धता एवं आपूर्ति बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता अभी सामान्य है।कलेक्टर लंगेह ने कहा कि जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की नियमित बैठक लेकर घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता तथा दैनिक आवश्यकता की समीक्षा की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की दैनिक आवक एवं वितरण पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग तथा अन्य दुरुपयोग को रोकने के लिए राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर समय-समय पर जांच की जाए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कलेक्टर ने कहा कि जांच के दौरान यदि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या अन्य प्रकार का दुरुपयोग पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति के संबंध में नागरिकों को समय-समय पर मीडिया के माध्यम से जानकारी दी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की भ्रांति न फैले।कलेक्टर लंगेह ने खाद्य अधिकारियों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments