मिडिल ईस्ट जंग के बीच देश में गहराया LPG संकट, एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें

मिडिल ईस्ट जंग के बीच देश में गहराया LPG संकट, एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें

अमेरिका-इजरायल और ईरान में छिड़े युद्ध के कारण दुनिया में एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है. इससे भारत भी अछूता नहीं रहा है. पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से एलपीजी की सप्लाई रुक गई है. इससे देश में गैस का संकट गहराया है. भारत के बड़े शहरों- बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई के होटलों और रेस्टोरेंट्स को किचन बंद करने पड़े हैं.

कमर्शियल गैस सिलेंडर ना मिलने से रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो रहा है. वहीं, घरेलू सिलेंडर की भी परेशानी बनी हुई है. कई शहरों में लोग LPG सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े हैं. हालांकि, इस बीच गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का कहना है कि देश में घरेलू गैस की कमी नहीं है.

देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी से हालात बिगड़ गए हैं. चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई जैसे बड़े शहरों में कई रेस्टोरेंट के शटर बंद हैं. बाहर नोटिस लगे हैं – "एलपीजी सिलेंडर न मिलने से अस्थायी रूप से बंद". कुछ जगहों पर मेन्यू आधा कर दिया गया है, डोसा-इडली जैसी चीजें भी बंद हो गई हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वहीं, कई होटल अब इंडक्शन स्टोव पर खाना बना रहे हैं. चेन्नई में एक बड़ा रेस्तरां ग्रुप बड़े-बड़े बर्तनों में सांबर, दाल, चावल सब इंडक्शन पर पक रहा है. गैस सिलेंडर बंद करके बिजली से काम चल रहा है. गैस की कमी या महंगाई की वजह से इंडक्शन का इस्तेमाल बढ़ रहा है.

मध्य प्रदेश में भी एलपीजी की आपूर्ति लगभग 30% तक घट गई है.⁠ गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतार है. ⁠एलपीजी सिलेंडर के लिए लोग परेशान हो रहे हैं. ⁠लोगों का दावा है कि सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है, ⁠इसलिए ऑफलाइन बुकिंग के लिए एजेंसी पर लंबी लाइन है. ⁠सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.

पटना में इंडेन गैस एजेंसी पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. लोग एलपीजी सिलेंडर बुक करवाने और भरवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं. देश में एलपीजी की सप्लाई कम होने की वजह से कई गैस एजेंसियों पर ऐसी भीड़ देखी जा रही है.

मुंबई और लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित है. जिससे शहर के होटलों और दुकानों के मालिकों को अपना काम चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. होटल कारोबारी उम्मीद कर रहे हैं कि सप्लाई जल्द बहाल हो जाएगी लेकिन कुछ लोगों के पास मौजूद अंतिम सिलेंडर भी अब खत्म होने पर है.

सरकार का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और रिफाइनरी में उत्पादन बढ़ाया जा रहा है. लोगों से अपील है कि घबराएं नहीं और जरूरत के हिसाब से ही सिलेंडर बुक करें.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments