RCB IPL 2026 Schedule:  जानें कब और किससे खिलाफ आरसीबी का पहला मैच?

RCB IPL 2026 Schedule: जानें कब और किससे खिलाफ आरसीबी का पहला मैच?

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च से करने जा रही है। टीम का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

हालांकि इस बार चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। जून 2025 में आरसीबी के खिताबी जश्न के दौरान हुई एक भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से इस मैदान पर बड़े आयोजन नहीं हुए हैं। इसी वजह से आईपीएल 2026 में यहां होने वाले मैचों को कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति की अंतिम मंजूरी का इंतजार है, जिसकी समीक्षा 13 मार्च को की जाएगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कब और किससे खिलाफ आरसीबी का पहला मैच?

आरसीबी इस सीजन में ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उतर रही है। टीम ने 2025 में पहली बार आईपीएल का खिताब जीतकर लंबे इंतजार को खत्म किया था। ऐसे में कप्तान रजत पाटीदार और स्टार विराट कोहली सहित टीम के बाकी खिलाड़ी इस बार खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

दो घरेलू मैदानों पर खेलेगी आरसीबी

आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए एक बड़ा बदलाव ये है कि टीम इस बार दो अलग-अलग घरेलू मैदानों पर खेलेगी। बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पांच घरेलू मुकाबलों की मेजबानी करेगा, जबकि दो मैच रायपुर में खेले जाएंगे। इससे टीम को अलग परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा।

आरसीबी का शुरुआती शेड्यूल (IPL 2026)

  1. 28 मार्च 2026- आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु- शाम 7:30 बजे
  2. 5 अप्रैल 2026: आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स-एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु- शाम 7:30 बजे
  3. 10 अप्रैल 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी-बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी- शाम 7:30 बजे
  4. 12 अप्रैल 2026: मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी-वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई-शाम 7:30 बजे

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमैरियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रासिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सतविक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, विक्की ओस्तवाल।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments