सनी देओल की मोस्ट अवेटेड मूवी जाट 2,साउथ का ये डायेक्टर संभालेगा कमान

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड मूवी जाट 2,साउथ का ये डायेक्टर संभालेगा कमान

नई दिल्ली : बीते साल अभिनेता सनी देओल की रोमांचक फिल्म जाट को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस एक्शन थ्रिलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और मूवी हिट रही। पुष्पा जैसी धांसू मूवी बनाने वाले मैत्री मेकर्स प्रोडक्शन हाउस और निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने इसका डायरेक्शन किया था।लेकिन अब खबर आ रही है कि जाट 2 के डायरेक्शन की कमान अब दूसरे फिल्ममेकर्स के हाथ में जाने वाली है। आइए जानते हैं कि किस वजह से मालिनेनी सनी देओल की जाट 2 को डायरेक्ट नहीं करने जा रहे हैं।

जाट 2 को डायरेक्ट करेगा ये निर्देशक
बीते साल जाट की सफलता के बाद 17 अप्रैल 2025 को मेकर्स की तरफ से जाट के सीक्वल का आधिकारिक एलान किया गया था। सनी देओल मैन लीड रोल के तौर पर वापसी करते नजर आएंगे। लेकिन अब डायरेक्टर बदलने की वजह से जाट 2 का नाम फिर से चर्चा में आ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैत्री मेकर्स जाट 2 के लिए किसी दूसरे निर्देशक की तलाश में लगे हुए हैं, क्योंकि बिजी शेड्यूल के चलते गोपीचंद मालिनेनी की डेट्स प्रोडक्शन हाउस को नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में जाट 2 के लिए एक मशहूर निर्देशक के नाम पर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर बोयापती श्रीनू का नाम इस मामले में रेस में आगे चल रहा है। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तेलुगु सिनेमा में अपनी फिल्ममेकिंग का लोहा मनवाने वाले बोयापती श्रीनू भविष्य में जाट 2 को डायरेक्ट करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार सनी देओल और बोयापती श्रीनू एक दूसरे के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। मालूम हो कि जाट ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। 

बोयापती श्रीनू की प्रमुख फिल्में

निर्देशक बोयापती श्रीनू ने अपनी फिल्ममेकिंग का कमाल साउथ सिनेमा में बखूबी दिखाया है। इस दौरान बोयापती ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज को तैयार किया है, जिनमें वेटरन साउथ एक्टर नंदमुरि बालाकृष्ण की कल्ट मूवी अंखड़ा का नाम भी शामिल है, जो बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर काफी सक्सेसफुल रही थी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments