बिलासपुर में पार्किंग विवाद : स्कार्पियो सवार युवक ने DGP के बेटे को जड़ा थप्पड़

बिलासपुर में पार्किंग विवाद : स्कार्पियो सवार युवक ने DGP के बेटे को जड़ा थप्पड़

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में कार सवार रईसजादों के हौसले बुलंद हैं। अपराधिक प्रवृत्ति के लोग इस कदर बेखौफ हैं कि, वे वर्तमान प्रदेश के पुलिस प्रमुख यानी DGP के बेटे तक को नहीं बख्श रहे।बिलासपुर से मिल रही ये खबर चौंकाने वाली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बलासपुर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी पवन देव के बेटे को थप्पड़ मार दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मामले से पुलिस में इस कदर हड़कंप है कि, कोई भी अफसर इस बारे में कुछ भी बताने से साफ इनकार कर रहा है। हालांकि पता चला है कि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हाईकोर्ट में वकालत करते हैं तेजस्व देव
बताया जा रहा है कि, डीजी पवन देव के बेटे तेजस्व देव बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में वकालत करते हैं। घटना के दिन तेजस्व देव किसी क्लाइंट से ही मिलने के लिए अशोक नगर चौक के पास स्थित इंडियन कॉफी हाउस के पास गए थे। इस दौरान उनके साथ कुछ दोस्त भी थे। पता चला है कि, जब तेजस्व देव अपनी कार को पार्क करने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां मौजूद एक स्कॉर्पियो सवार युवक से पार्किंग को लेकर बहस हो गई। बात-बात में ही विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो सवार युवक गाड़ी से उतरकर तेजस्व देव के साथ हाथापाई करने लगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

स्कार्पियो सवार ने जड़ दिया थप्पड़
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, गरमागरमी के बीच ही आरोपी युवक ने तेजस्व देव को तमाचा मार दिया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग भी हतप्रभ रह गए। वहां मौजूद लोगों ने जैसे -तैसे दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया।

आरोपी का दुस्साहस
मामले में तेजस्व देव के अनुसार थप्पड़ मारने वाले ने उनका अपनी गाड़ी से पीछा करना शुरू कर दिया। जब वे सरकंडा पुलिस थाने पहुंचे, तब आरोपी अपनी गाड़ी तेजी से आगे बढ़ाकर वहां से भाग निकला।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस
जैसे ही श्री देव सरकंडा थाना पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताई, पूरा अमला तुरंत हरकत में आ गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सागर जायसवाल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना के बारे में कोई भी डिटेल पुलिस मीडिया को देने से बच रही है। डीजीपी के बेटे के साथ हुई यह दुस्साहसिक घटना बिलासपुर शहर में वकीलों और आमजन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments