जगदलपुर नगर निगम के वार्ड-16 में उपचुनाव की घोषणा

जगदलपुर नगर निगम के वार्ड-16 में उपचुनाव की घोषणा

जगदलपुर, 13 मार्च 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के नगरीय निकायों में रिक्त पदों को भरने की दिशा में कदम उठाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में बस्तर जिले के अंतर्गत नगर पालिक निगम जगदलपुर के इंदिरा गांधी वार्ड (वार्ड क्रमांक 16) में रिक्त पद के लिए उपचुनाव 2026 की घोषणा की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बस्तर द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस उपचुनाव के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु 1 अप्रैल 2026 को संदर्भ तिथि निर्धारित किया गया है, जिसके आधार पर ही मतदाताओं की पात्रता तय की जाएगी।

निर्वाचन की तैयारियों को गति देते हुए प्रशासन ने दो चरणों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। प्रथम चरण के अंतर्गत आगामी 23 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति और कर्मचारियों का चयन पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके पश्चात विधानसभा की वर्तमान मतदाता सूची से वार्डवार नामों को पृथक करने और सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदाताओं को उनके संबंधित भाग में शिफ्ट करने का कार्य 2 अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तैयारियों के इसी क्रम में 9 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का मुद्रण कर इसे संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

चुनाव प्रक्रिया के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण में 13 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद आम नागरिक और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल सूची का अवलोकन कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूट गया है या उसमें कोई त्रुटि है, तो वे 20 अप्रैल की दोपहर 3 बजे तक अपनी दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा इन प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 23 अप्रैल 2026 तक सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके उपरांत सभी संशोधनों को समाहित करते हुए 5 मई को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन शाखा ने आयुक्त नगर निगम जगदलपुर और स्थानीय राजस्व अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments