क्या 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता,एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

क्या 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता,एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

 नई दिल्ली :  कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया था। एक्ट्रेस ने फंक्शन के लिए एक व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा होने लगी।

सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह उड़ी कि 66 साल की उम्र में एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। अब इस मामले में एक्ट्रेस ने अपनी सफाई दी है। इन अफवाह पर रिएक्ट करते हुए नीना गुप्ता ने कहा- 'मैं यही चाहती हूं, एक रियल बधाई हो।'

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा- 'बधाई हो जैसा कोई सीन। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। सच तो यह है कि साड़ी का कपड़ा मोटा था, जिसकी वजह से मेरा पेट निकला हुआ लग रहा था।'

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता?

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे यह कहना होगा कि इस उम्र में मेरे बारे में प्रेग्नेंसी की जो खबरें आ रही हैं वो मुझे बहुत अच्छी लग रही हैं। इससे पता चलता है कि हम एक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।"

विजय और रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नीना गुप्ता ने अपने पति के साथ पैपराजी के लिए पोज किया। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर की जाने लगीं ये कहते हुए कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ वैसे भी काफी समय से चर्चा में रही। विवियन रिचार्ड्स के साथ उनका रिश्ता और फिर शादी से पहले बच्चा मीडिया में सुर्खियों में रहा। एक्ट्रेस ने मसाबा गुप्ता को एक सिंगल पेरेंट की तरह पाला।

साल 2008 में की दूसरी शादी

हालांकि एक्ट्रेस ने इसके बाद साल 2008 में दिल्ली के चार्टेड अकउंटेट विवेक मेहरा से शादी कर ली थी। नीना गुप्ता ने 'बदला', 'पंचायत' जैसी फिल्मों से कमबैक किया और नेशनल अवॉर्ड जीता। विवेक से दूसरी शादी के बाद वे खुशहाल लाइफ जी रही हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments