धुरंधर 2 का तूफान,रिलीज से पहले ही तोड़ा पहले पार्ट का रिकॉर्ड

धुरंधर 2 का तूफान,रिलीज से पहले ही तोड़ा पहले पार्ट का रिकॉर्ड

इन दिनों अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फैंस इतने ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं कि मेर्कस ने रिलीज से एक दिन पहले (18 मार्च) इस फिल्म के पेड प्रीव्यूज शोज भी रखे हैं और उसके लिए एडवांस बुकिंग जारी है. पेड प्रीव्यूज शोज की बुकिंग के जरिए ही ‘धुरंधर 2’ अपने पहले पार्ट के कलेक्शन से आगे निकल गई है. चलिए जानते हैं कैसे.‘धुरंधर 2’‘ के पेड प्रीव्यूज शो के अब तक 4 लाख 77 हजार 981 टिकट बिक चुके हैं. ये आंकड़ा 13 मार्च सुबह 9 बजे तक का है. इसके जरिए फिल्म ने 24.46 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं. वहीं अगर इसमें ब्लॉक सीट भी शामिल कर लें तो कमाई का ये आंकड़ा 29.4 करोड़ हो जाता है. यानी ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी ज्यादा. ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म:- ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यूज शो में अभी 5 दिन बाकी है और बुकिंग लगातार जारी है. ऐसे में ये फिल्म पेड प्रीव्यूज शोज के जरिए ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी. ऐसा माना जा रहा है कि पेड प्रीव्यूज और ओपनिंग डे कलेक्शन को मिलाकर डे-1 पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 100 करोड़ क्रॉस कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. अब तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साल 2023 में आई शाहरुख खान की ‘जवान’ है, जिसने पहले दिन 75 करोड़ रुपये अपने नाम किए थे.

‘धुरंधर’ ने कितनी कमाई की थी:- डायरेक्टर आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को सिर्फ हिंदी में रिलीज किया था, लेकिन दूसरा पार्ट हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होने वाला है. पिछले पार्ट ने सिर्फ हिंदी में रिलीज होकर वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था. ऐसे में दूसरे पार्ट से और भी ज्यादा उम्मीदें लग रही हैं.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments