नई दिल्ली : क्या आप भी काफी वक्त से कोई प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? लेकिन साथ ही अच्छा डिस्काउंट भी चाहते हैं तो Oppo का Find X8 Pro आपके लिए इस वक्त बेस्ट ऑप्शन हो सकता है जो Flipkart पर 13,000 से ज्यादा के बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। डिवाइस पावरफुल कैमरा, लंबी चलने वाली बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। चलिए इस जबरदस्त डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Oppo Find X8 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो ओप्पो के इस फोन की कीमत वैसे तो 99,999 रुपये से शुरू होती है। हालांकि अभी आप इस फोन को फ्लिपकार्ट से 13 हजार के फ्लैट डिस्काउंट के बाद सिर्फ 86,999 रुपये में खरीद सकते हैं। डिवाइस पर जबरदस्त बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है, जहां से आप Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 4000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
Oppo Find X8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में डॉल्बी विजन सपोर्ट भी मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट है। फोन में 5,910mAh की बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
Oppo Find X8 Pro के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जहां 50MP Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 6x ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम वाला 50MP Sony IMX858 कैमरा और 50MP सामसुंग अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सामने की तरफ फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है।



Comments