भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने तृणमूल पर साधा निशाना,बोले - मुंह से राष्ट्रपति का नाम लेना शोभा नहीं देता

भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने तृणमूल पर साधा निशाना,बोले - मुंह से राष्ट्रपति का नाम लेना शोभा नहीं देता

कोलकाता: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रोटोकाल विवाद के बीच बंगाल भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने तृणमूल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तृणमूल के मुंह से राष्ट्रपति का नाम लेना शोभा नहीं देता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

देब ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले देश की प्रथम नागरिक ने राज्य का दौरा किया, लेकिन उनके स्वागत के लिए केवल एक मेयर को भेजा गया। यह उनके रवैये को दर्शाता है। यह बंगाल की संस्कृति और परंपराओं का अपमान है।

भाजपा सांसद का बयान

भाजपा सांसद का यह बयान उस वक्त आया है, जब तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का समय मांगा। राष्ट्रपति कार्यालय से ‘समय की कमी' का हवाला देते हुए इन्कार कर दिया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments