नई दिल्ली: OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बीच अक्सर कुछ फिल्में ऐसी आती हैं, जो दर्शकों का दिल जीत ले जाती हैं। हाल ही में एक ऐसी फिल्म आई है, जो अपने किरदारों के चलते खूब चर्चा में है। बड़ी बात ये है कि ये फिल्म रोमांटिक जॉनर की है और इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
ओटीटी पर आई 'कपल फ्रेंडली'
आज जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है कपल फ्रेंडली (Couple Friendly)। ये तेलुगू फिल्म OTT Platform अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म आज ही प्राइम वीडियो (Prime Video) पर आई है और फिल्म ने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बड़ी बात ये है कि फिल्म पिछले महीने ही 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म जैसे ही ओटीटी पर आई फिल्म की कहानी और स्टार्स द्वारा निभाए गए किरदारों पर दर्शक अपना दिल हार बैठे हैं। फिल्म को तेलुगू के बाद अब तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।
सोशल मीडिया पर इमोशनल हुए फैंस
इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खूब इमोशनल हो रहे हैं। एक-एक करके कई यूजर्स ने फिल्म के स्टार्स की तारीफें की हैं। फिल्म में संतोष सोभन (Santosh Sobhan) ने शिवा का किरदार निभाया है, तो वहीं फिल्म में मानसा वाराणसी ( Manasa Varanasi) मिथ्रा के किरदार में नजर आईं हैं।
दोनों की कैमिस्ट्री देख फैंस इनके दीवाने हो गए हैं। कई यूजर्स ने संतोष की खूब तारीफें की हैं और कहा है कि ये फिल्म वाकई में कमाल की है और इमोशनल करने वाली है।
ऐसी प्रेमकहानी पर बनीं फिल्में कभी-कभार ही आती हैं। एक यूजर ने लिखा कि, जब एक्टिंग ही एफर्टलेस लगे। तो किसी ने संतोष के एक्टर बनने की चाह पर उनकी खूब तारीफ की है।
गजब है फिल्म की कहानी
Couple Friendly की कहानी एक ऐसे कपल की है, जो अपने 20's में हैं और चेन्नई में 'लिव-इन' में रहते हैं। संतोष शोभन ने शिवा का किरदार निभाया है, जो नेल्लोर का रहने वाला एक ऐसा लड़का जो इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर बना रहा है।
मानसा वाराणसी ने मिथ्रा की भूमिका निभाई है, जो बड़े सपने देखने वाली एक इंडिपेंडेट लड़की है। जब उनके रास्ते मिलते हैं, तो उनके बीच एक गहरा रिश्ता बन जाता है। हालांकि, उनका यह सफर आसान नहीं है क्योंकि दोनों को कई ऐसी कठिन परीक्षाओं और उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ता है, जो उनके रिश्ते को खत्म करने की चुनौती देते हैं।
अश्विन चंद्रशेखर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को उन्होंने खुद ही लिखा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था तो वहीं क्रिटिक्स द्वारा भी इस फिल्म को खूब सराहा गया था। हालांकि हिंदी भाषी दर्शकों को ये फिल्म सबटाइटल के साथ ही देखनी पड़ेगी।



Comments