नई दिल्ली : TVS कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter V1 लॉन्च किया है जिसमें 1.8kWh की बैटरी क्षमता है। यह TVS की अब तक की सबसे सस्ती स्कूटर है। TVS ने अब अपनी सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) शुरू की है जिससे ग्राहकों को एक नया और लचीला मॉडल उपलब्ध होगा।
कितनी है कीमत?
TVS Orbiter 1 के लॉन्च और बैटरी सर्विस की वजह से अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 49,999 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इस मॉडल से स्कूटर खरीदने का शुरुआती खर्चा कम हो जाता है और साथ ही, ग्राहकों को बैटरी की लंबी गारंटी मिलती है। अगर आप बिना Baas के TVS Orbiter 1 खरीदना चाहते हैं तो यह 84,500 (एक्स-शोरूम दिल्ली) में मिलेगी।
रोजाना सफर के लिए आसान
ऑर्बिटर रेंज अब 2 बैटरी पावर में आती है V1 (1.8kWh) और V2 (3.1kWh)। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर V1 मॉडल 86 किमी तक चलती है। साथ ही, यह सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80% चार्ज हो जाती है। इसमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, स्टाइलिश LED हेडलाइट और एक LCD क्लस्टर शामिल हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
लंबी और आरामदायक सीटें
इसकी सीट काफी लंबी (845mm) है जिससे 2 लोग आराम से बैठ सकते हैं और 290mm का स्ट्रेट-लाइन फुटबोर्ड पैर रखने की अच्छी जगह देता है। साथ ही, चौड़ा और सीधा हैंडलबार एर्गोनॉमिक राइडिंग पोजिशन देता है जिससे रोजाना की राइडिंग आसान हो जाती है। स्कूटर में 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी है जिसमें 2 हेलमेट रखे जा सकते हैं।
TVS Orbiter के स्मार्ट फीचर्स
इसमें दुर्घटना होने, गिरने, चोरी होने जियो फेंसिंग और तय समय से ज्यादा चलने पर तुरंत अलर्ट मिलता है। आप मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी बैटरी की चार्जिंग और ओडोमीटर चेक कर सकते हैं। इसमें ढलान पर पीछे की तरफ न लुढ़कने के लिए हिल होल्ड, क्रूज कंट्रोल और पार्किंग अस्टिट जैसे फीचर्स हैं। इसमें इको और पावर दो मोड दिए गए हैं।
बैटरी सर्विस प्लान के फायदे
TVS कंपनी अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर बैटरी की खास सुविधा दे रही है। स्कूटर खरीदने का शुरुआती खर्च कम हो जाता है और कीमत सिर्फ 49,999 से शुरू होती है। आप बैटरी के पैसे हर महीने किस्तों में दे सकते हैं जो सिर्फ 862 प्रति माह से शुरू होती है। इस प्लान को लेने पर आपको बैटरी और स्कूटर पर 5 साल या 70,000 किमी तक की वारंटी मिलती है।



Comments