नई दिल्ली : iQOO जल्द अपनी Z सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस अपकमिंग फोन को टीज कर रही है। यह फोन iQOO Z11 के नाम से एंट्री करेगा। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसका डिजाइन रिवील किया है।
iQOO Z11 का डिजाइन
आइकू ने अपकमिंग iQOO Z11 स्मार्टफोन का ब्लू एडिशन रिवील किया है। इस फोन के रियर पैनल में स्क्वासर्कल शेप कैमरा दिया जाएगा। इसमें 2 कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन में राउंड ऐज मिलेंगे। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिया गया है। आइकू ने डिजाइन के अलावा स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
iQOO Z11 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
iQOO अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म कर चुकी है। iQOO Z11 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 165Hz आई-प्रोटेक्शन वाला गेमिंग स्क्रीन दिया गया है। इस फोन में 9020mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इस फोन में कंपनी सबसे बड़ी बैटरी ऑफर कर रही है। 3C सर्टिफइकेशन से पता चलता है कि फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Gizmochina ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अपकमिंग iQOO Z11 में 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K होगा। आइकू का यह फोन 16GB की रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 2000 से 3000 युआन (करीब 25,000 से 40,000 रुपये) की कीमत में लाया जा सकता है।



Comments