खतरे में विधायक अमर अग्रवाल की सीट,भरे मंच से मंत्री नेताम की टिप्पणी..पढ़िए मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

खतरे में विधायक अमर अग्रवाल की सीट,भरे मंच से मंत्री नेताम की टिप्पणी..पढ़िए मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

 बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंच से एक चुटीली टिप्पणी कर सबको चौंका दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नेताम ने मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का नाम लेते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “कलेक्टर संजय अग्रवाल के आने से तो विधायक अमर अग्रवाल की सीट खतरे में पड़ गई है।”

मंत्री के बयान के बाद मंच पर बैठे नेता और अधिकारी कुछ क्षण के लिए एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे, जबकि सभा में मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान भी देखने को मिली। मंत्री की इस टिप्पणी से कार्यक्रम में उपस्थित लोग अचंभित रह गए। बता दें कि कार्यक्रम में पशुपालकों का सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

दिसंबर की घटना से जोड़कर देखा जा रहा बयान

बताया जा रहा है कि मंत्री रामविचार नेताम के इस बयान को कुछ लोग पिछले साल दिसंबर में हुई उस घटना से जोड़कर भी देख रहे हैं, जब आरक्षित कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने सार्वजनिक मंच से कलेक्टर के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि कृषि मंत्री ने यह बात पूरी तरह मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन उनके इस तंज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया और चर्चा का विषय बन गया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments