नगरी में विकास कार्यों को मिली गति: 31 लाख से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन

नगरी में विकास कार्यों को मिली गति: 31 लाख से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन

नगरी : नगर पंचायत नगरी में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। इसी कड़ी में नगर पंचायत नगरी द्वारा विभिन्न वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के लिए विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 8 में लंबे समय से अधूरे पड़े गौरव पथ निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए 14 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया। साथ ही वार्ड की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए 666000 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 5 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भी विधिवत भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रकाश बैस नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, लोक निर्माण विभाग सभापति अश्वनी निषाद, वार्ड क्रमांक 8 पार्षद जयंती टुकेश्वरी साहू वार्ड क्रमांक 5 पार्षद विनीता कोठारी अलका साव नरेश पटेल यशकरण पटेल मिकी गुप्ता भनेंद्र ठाकुर मोहन नाहटा पेमेन स्वर्णबेर ललित साहू रेखु साहू संकेत चौहान मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा सहित अन्य पार्षदों के करकमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि नगरवासियों के आशीर्वाद और सहयोग से नगर पंचायत नगरी में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर में हो रहे विकास कार्यों से नागरिकों के मन में नगर पंचायत के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments