बॉलीवुड से गुमनाम हुईं अशोक कुमार की नातिन अनुराधा,कियारा आडवाणी से है क्लोज कनेक्शन

बॉलीवुड से गुमनाम हुईं अशोक कुमार की नातिन अनुराधा,कियारा आडवाणी से है क्लोज कनेक्शन

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने लगातार छह दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। प्यार से लोग उन्हें 'दादामुनि' भी कहते थे। 'गांगुली परिवार' इंडियन सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक है।

अशोक कुमार ही नहीं, बल्कि उनके परिवार से अनूप कुमार और किशोर कुमार ने भी हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि अशोक कुमार की नातिन अनुराधा पटेल ने भी 80 के दशक में फिल्म 'लव इन गोवा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, कुछ बेहतरीन फिल्में करने के बाद वह इंडस्ट्री से लगभग गायब हो गईं। कहां हैं खूबसूरती में रेखा को टक्कर देने वालीं अशोक कुमार की ये नातिन और कियारा आडवाणी से क्या है उनका कनेक्शन? आइए जानते हैं:

रेखा को खूबसूरती में टक्कर देती थीं अनुराधा

14 मार्च 1965 को मुंबई में जन्मीं अनुराधा पटेल अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। 'लव इन गोवा' से शुरुआत करने वाली अनुराधा ने अपने करियर में 'उत्सव', 'फिर आई बरसात', 'धर्म अधिकारी', 'सदा सुहागन', 'इजाजत' और 'रुखसत' जैसी कई सफल फिल्में दी हैं। फैंस उन्हें आज भी फिल्म 'उत्सव' के मशहूर गाने 'मन क्यों बहका रे बहका' के लिए याद करते हैं। लता मंगेशकर और आशा भोसले की आवाज में गाए गए इस गाने में अनुराधा ने रेखा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।

साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'उत्सव' में मुख्य अदाकारा भले ही रेखा थीं, लेकिन उनके सामने अनुराधा की सादगी और सुंदरता ने भी दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। इस फिल्म के अलावा, उन्होंने गुलजार साहब की कल्ट क्लासिक फिल्म 'इजाजत' में भी रेखा के साथ काम किया था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कियारा आडवाणी से है खास कनेक्शन

यह तो हम सब जानते हैं कि अनुराधा पटेल दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की नातिन हैं, लेकिन यह शायद कम लोगों को ही पता होगा कि उनका बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से भी एक खास कनेक्शन है। दरअसल, अनुराधा पटेल की मां भारती जाफरी ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी डॉ. वीरेंद्र पटेल से हुई थी, जिनकी संतान अनुराधा हैं। बाद में भारती जाफरी ने दूसरी शादी सईद जाफरी के भाई हमीद जाफरी से की।

वहीं, हमीद जाफरी ने भारती जाफरी से पहले एक ब्रिटिश मूल की महिला से शादी की थी, जिनकी बेटी जेनेवीव आडवाणी हैं, जो कि कियारा आडवाणी की मां हैं। इस रिश्ते से अनुराधा पटेल कियारा आडवाणी की सौतेली मौसी लगती हैं।

कहां गायब हो गईं 80 के दशक की ये हसीना?

बॉलीवुड में कई फिल्में करने के बाद भी जब अनुराधा को कोई बहुत बड़ा रोल नहीं मिला, तो उन्होंने टीवी और एडवरटाइजमेंट की दुनिया की तरफ मूव किया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से लगभग 10 साल का लंबा ब्रेक लिया। हालांकि, अब अनुराधा फिल्मों में बीच-बीच में नजर आती रहती हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी आखिरी फिल्म अपनी भांजी कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' थी।

फिलहाल, अनुराधा फिल्मों से ज्यादा अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। वह मुंबई में अपनी 'पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एकेडमी' चलाती हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 1987 में की थी। निजी जिंदगी की बात करें तो, उन्होंने साल 1988 में मशहूर टीवी और बॉलीवुड एक्टर कंवलजीत सिंह से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं, सिद्धार्थ और आदित्य।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments