नई दिल्ली : iQOO Z11x 5G को Vivo के सब-ब्रांड ने भारत में हाल ही में लॉन्च किया। ये कंपनी Z11 लाइनअप में नया एडिशन है। इस फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है। अगर आप 20 हजार रुपये से कम में नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। खासतौर पर बड़ी बैटरी के साथ। इसकी सेल कल यानी 16 मार्च से शुरू होने वाली है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और बाकी फीचर्स।
iQOO Z11x 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में iQOO Z11x 5G की कीमत बेस 6GB + 128GB RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए 18,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले हाई-एंड ऑप्शन की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। साथ ही 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। कंपनी Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे देगी।Vivo के इस नए फोन की बिक्री भारत में कल यानी 16 मार्च को दोपहर 12 बजे (IST) Amazon पर शुरू होगी। iQOO Z11x 5G दो कलर ऑप्शन प्रिज्मेटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
iQOO Z11x 5G के स्पेसिफिकेशन् और फीचर्स
iQOO Z11x 5G एक डुअल-सिम हैंडसेट है जो Vivo के Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी इस नए स्मार्टफोन के लिए दो साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस हैंडसेट में 6.76-इंच (1,080x2,344 पिक्सल) की LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 382 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है।
iQOO का ये नया हैंडसेट 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट पर चलता है। इस प्रोसेसर में चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं और चार एफिशिएंसी कोर हैं जो 2.0GHz पर चलते हैं। iQOO Z11x 5G में 8GB तक की LPDDR4x RAM और 256GB तक की UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
कैमरे की बात करें तो, iQOO Z11x 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/2.45 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और उसके साथ 2-मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस हैंडसेट में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा लगा है।
iQOO Z11x 5G में 7,200mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए ये 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS को भी सपोर्ट करता है। इसमें दिए गए सेंसर की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप शामिल हैं। इसका मेजरमेंट 166.6×78.4×8.4mm है और इसका वजन लगभग 219g है।



Comments